UltraTech cement dealership kaise le | अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप कैसे ले

This content has been archived. It may no longer be relevant

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के द्वारा UltraTech Cement franchise के बारे में चर्चा करेंगे। अगर आप सीमेंट फ्रेंचाइजी या सीमेंट डीलरशिप से संबंधित बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो UltraTech सीमेंट फ्रेंचाइजी आपके लिए  एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप केसे प्राप्त कर सकते हैं, अपने बिजनेस को अच्छे से कैसे ग्रो कर सकते हैं, इसे लेने के लिए क्या क्या चीजों की आवश्यकता होती है, कितनी इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है, प्रॉफिट मार्जिन कितना है, इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। चीज़ों को पूरे अच्छे से समझने के लिए UltraTech cement dealership kaise le इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

ultratech cement franchise kaise le

Page Contents

UltraTech Cement  |  अल्ट्राटेक  सीमेंट

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड मुंबई में स्थित एक भारतीय सीमेंट कंपनी है, और आदित्य बिड़ला समूह का एक हिस्सा है। 

UltraTech इंडिया की नंबर 1 सीमेंट कंपनी है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। अल्ट्राटेक भारत में 116.75 मिलियन टन प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ ग्रे सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) और सफेद सीमेंट का सबसे बड़ा निर्माता है। यह दुनिया की एकमात्र कंपनी है जिसकी क्षमता चीन के बाहर किसी एक देश में 100 मिलियन टन से अधिक है। अल्ट्राटेक सीमेंट के 23 एकीकृत संयंत्र (integrated plants), 1 क्लिंकराइजेशन प्लांट (clinkerisation plant) , 26 ग्राइंडिंग यूनिट्स और 7 बल्क टर्मिनल हैं। इसका संचालन भारत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और श्रीलंका में फैला हुआ है। 39 शहरों में 100+ रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) संयंत्रों के साथ अल्ट्राटेक भारत में कंक्रीट का सबसे बड़ा निर्माता है।

अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी क्या है ?  |  UltraTech Cement dealership ya franchise kya hai?

अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप अल्ट्राटेक  का ही एक बिजनेस मॉडल है, जिसमे वो लोगों को अपने साथ जोड़कर अपने बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है एवं लोगो को भी बिजनेस करने का मौका दे रहा है। 

बहुत बड़ी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाना चाहती है, लेकिन वह सभी जगह खुद काम नही कर सकती है। इसलिए वह अपने नाम से Branch  ओपन करवाती है और अपने प्रोडक्ट को बेचने या सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण देती है इसे Dealership कहते है। इसी तरह Ultratech Cement भी  अपनी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए, लोगों तक जल्दी सीमेंट पहुंचाने के लिए डीलरशिप या फ्रैंचाइज़ी देती है।

👉👉अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी कोई एक प्रकार का बिज़नस नही करती है यह कंपनी कंस्ट्रक्शन लाइन के अन्दर कई प्रकार के बिज़नस करती है जैसे ;

  • Grey Cement.
  • White Cement
  • Ready Mix Concrete (RMC).

अल्ट्राटेक भारत में ग्रे सीमेंट, व्हाइट सीमेंट और रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) का सबसे बड़ा निर्माता है।

अगर आप सीमेंट बिजनेस में इंटरेस्टेड है ,तो अल्ट्राटेक  सीमेंट फ्रेंचाइजी या डीलरशिप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी की बहुत पहुंच एवं प्रसिद्ध होने की वजह से बिजनेस काफी सुचारू रूप से चलेगी। इसमें बिजनेस करके आप अपने लिए एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं एवं अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आज इंडिया के 80% सिटी के अन्दर आपको अल्ट्राटेक सीमेंट की एजेंसी मिल जाएगी।

अल्ट्राटेक  सीमेंट फ्रेंचाइजी कितना लाभकारी हैं | Ultratech Cement kitna labhkari hai

  • अल्ट्राटेक  सीमेंट भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माण कंपनियों में से एक है।
  • अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की नंबर 1 सीमेंट कंपनी है जिसके पास लगभग सभी निर्माण संबंधी उत्पाद हैं।
  • 5.9 बिलियन डॉलर का बिल्डिंग सॉल्यूशंस पावरहाउस, अल्ट्राटेक भारत में ग्रे सीमेंट, रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) और व्हाइट सीमेंट का सबसे बड़ा निर्माता है।
  • अल्ट्राटेक विश्व स्तर पर (चीन के बाहर) एकमात्र सीमेंट कंपनी है जिसके पास एक ही देश में 100+ एमटीपीए सीमेंट निर्माण क्षमता है।
  • अल्ट्राटेक की 22 एकीकृत विनिर्माण इकाइयाँ(integrated manufacturing units) , 27 ग्राइंडिंग इकाइयाँ( Grinding units) , एक क्लिंकराइज़ेशन इकाई(Clinkerisation unit) और 7 बल्क पैकेजिंग टर्मिनल हैं।
  • अल्ट्राटेक के पास देश भर में एक लाख से अधिक चैनल पार्टनर्स का नेटवर्क है और पूरे भारत में इसकी बाजार पहुंच 80% से अधिक है।
  • यह अच्छा मुनाफा देता है।
  • आप बहुत कम निवेश में इनकी डीलरशिप शुरू कर सकते हैं।
  • चूंकि वे उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला (wide range of products) पेश करते हैं, इसलिए आपका ग्राहक कभी निराश नहीं होगा।

सीमेंट डीलरशिप के लिए जरुरी निवेश  |  Cement dealership ke liye jaruri investment

यदि आप अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहते हैं तो आपको अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए लगभग 8-10 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इस डीलरशिप को किस पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं।

अगर आप बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको खर्च भी ज्यादा आयेगा। बड़े जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस, गोडाउन भी बड़ा होगा। परंतु अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप एक बड़े खर्च से बच सकते हैं। नही तो आप जमीन रेंट पर भी ले सकते हैं। बिजनेस सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन को खरीद लें। यह आपके बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।

  • Land cost ( जमीन के लिए खर्चा) :- यदि जमीन आपकी खुद की है तो आप इस बड़े खर्चे से बच सकते हैं। अन्यथा आप जमीन रेंट पर ले लें। बिजनेस के सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन खरीद लें।
  • Security fees  :-  2 -3 लाख (अधिकतम आप 5 लाख जमा कर सकते हैं जिसमें कंपनी आपको प्रति वर्ष लगभग 4-5% ब्याज देगी)।
  • प्रारंभिक स्टॉक खरीद ( Initial Stock) :- Minimum 2 lakhs
  • ऑफिस और गोडाउन खर्चे :- यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप साइज कितना रखना चाहते है।( 2 से 5 लाख लगभग  )
  • व्हीकल, फर्नीचर, वायरिंग, इत्यादि के खर्चे 
  • स्टॉफ सैलरी ( Staff salary)
  • बाकी सारे आउटिंग खर्चे (Other Charges)।

अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप के लिए जरूरी जमीन |  Land required for UltraTech Cement dealership

अल्ट्राटेक  सीमेंट फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आपको एक ऑफिस और गोडाउन और पार्किंग के लिए जगह की जरूरत होगी। यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप गोडाउन कितना बड़ा बनना चाहते है। क्योंकि आपका सारा सीमेंट वही स्टोर होगा। ऑफिस जहा बैठकर आप अपना सारा कागजी कामकाज निपटा सकते हैं उसके लिए आपको लगभग 200 से 500 स्क्वायर फुट तक की जगह लगेगी। वही गोडाउन के लिए लगभग 500 से 1000 स्क्वायर फूट  जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुल मिलाकर 1500 से 1600 स्क्वेयरफुट तक की जगह में आपका सबकुछ तैयार हो जाएगा।  सीमेंट बिजनेस में आपको सीमेंट का भी अच्छा खासा ध्यान रखना पड़ता है । अगर सीमेंट पुराना होगा तो वह जाम होने लगेगा। इसलिए आपको रिक्वायरमेंट के हिसाब से ध्यान रखते हुए स्टॉक करना है। अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप इस खर्च से बच सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास वर्तमान में जमीन नहीं है तो आप जमीन रेंट पर ले लें। इससे आप एक भारी खर्च से बच सकते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट बाकी चीज़ों पर लगा सकते है। जब आपका बिजनेस अच्छे से चलने लगेगा तो आप उस जमीन को खरीद लें। इसके बाद जमीन आपकी खुद की हो जाएगी। 

डीलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज | Dealership ke lie jaruri Dastawej

अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। जैसे : –

ID Proof :- Aadhaar Card , PAN Card, Voter Card

Address Proof :- Electricity Bill, Ration Card, Bank Ultratechount with passbook

Photograph, Email Id, Mobile Number

GST Number , TIN No.

Rent agreement

NOC

Other Document

अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप प्रॉफिट मार्जिन | UltraTech Cement dealership profit margin

अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप से आप 3% से 8% के प्रॉफिट मार्जिन की उम्मीद कर सकते हैं।

किसी भी सीमेंट डीलरशिप में लाभ मार्जिन आपके द्वारा की गई बिक्री की संख्या के सीधे आनुपातिक है। यदि आप कंपनी की मासिक बिक्री को पूरा करने में सक्षम हैं यानी आप अधिक बिक्री करते हैं तो आप कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अधिक ऑफ़र और बोनस प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें? | UltraTech cement dealership kaise le?

यदि आप अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है : –

  • सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक कर उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और फॉर्म को भरें।

                   www.ultratechcement.com/contact-us

ultratech cement dealership kaise le
  • या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट www.ultratechcement.com/ पर जाकर वहा मौजूद contact us के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। इसके लिए पहले वहा दाएं कोने में मौजूद 3 लाइन को क्लिक करना है।
ultratech cement dealership kaise le
  • क्लिक करने के बाद आपको contact us पर क्लिक करना है।
ultratech cement dealership kaise le
  • Contact पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा । उसमे अपने सारे जरूरी मांगे गए डीटेल्स भर दे। उसमे से आपको एक डिटेल मांगा जाएगा जो की choose your category है।
ultratech cement dealership kaise le
  • Choose your category पर क्लिक करने के बाद आपको Request for Dealership / Retailership ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ultratech cement dealership kaise le
  •  उसके साथ साथ सारे जरूरी डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
ultratech cement dealership kaise le
  • इसके बाद आपको कुछ दिनों के अंदर कॉल आता है और डीलरशिप की कन्फर्मेशन के बारे में बात की जाती है। साथ ही आपको थोड़े बहुत और जानकारी पूछी जाती है।

अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के लिए खाली जगह है। 

👉या, अगर आपको कुछ दिनों के भीतर अल्ट्राटेक  सीमेंट क्षेत्र के बिक्री अधिकारी से कोई कॉल नहीं आती है तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें:

Toll free no :- 1800 210 3311

Ultratech Cement official website :-    

https://www.ultratechcement.com/

अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप कॉन्टैक्ट नंबर | Ultratech Cement Dealership Contact Number  :-

 यदि आप अल्ट्राटेक सीमेंट से और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप उनके टोल फ्री नंबर(ऊपर दिया हुआ है) पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

👉 नीचे इनका एड्रेस भी दिया गया है:-

👉Registered Office :-

  •  “B” Wing, 2nd floor, Ahura Centre Mahakali Caves Road, Andheri (East) Mumbai 400 093, India

           ☎️  +91-22-66917800

☎️  +91-22-66928109

🌐    www.ultratechcement.com

 📞  1800 210 3311

👉Shareholder Services :-

  • Mr. Kamal Rathi/Ms.Swati Patil “B” Wing, 2nd floor, Ahura Centre Mahakali Caves Road, Andheri (East) Mumbai 400 093, India

      ☎️  +91-22-66917800

      📧   sharesutcl@adityabirla.com

👉Corporate Communications Department

  • Rammohan Regulapati, “B” Wing, 2nd floor, Ahura Centre Mahakali Caves Road, Andheri (East) Mumbai 400 093, India

      ☎️ +91-22-66917800

📧ultratech.communication@adityabirla.com

👉Ultratech cement dealership location

  • North :- Delhi, Jammu and Kashmir, Uttar Pradesh, Haryana, Himachal Pradesh,  Punjab, and Uttaranchal
  • South :- Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Andhra Pradesh
  • East :- Assam, Meghalaya, Mizoram, Tripura, Arunachal Pradesh, Manipur, Nagaland, West Bengal, Sikkim, Odisha
  • West :- Gujarat, Rajasthan, Maharashtra, Goa
  • Central :- Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Bihar, Jharkhand
  • Union Territories :- Pondicherry, Chandigarh, Lakshadweep, Daman and Diu

Conclusion ( निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने Ultratech cement dealership kaise le , फ्रेंचाइजी केसे लें, इसके लिए क्या क्या चीजों की जरूरत पड़ती है, कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से  समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट hindijaankaari.com पर विजिट करें।

आशा है कि ‘अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप’ के लिए यह आर्टिकल आपको बिजनेस की शुरुवात करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

FAQ

Q. अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप बिजनेस लेना एक अच्छा विचार है या नहीं?

Ans- यह निर्भर करता है आपके क्षेत्र ,आपके एरिया पर। अगर आप अपनी दुकान ऐसी जगह खोल रहे हैं जहां सीमेंट की डिमांड बहुत ज्यादा है तो आप बिजनेस को अच्छे ढंग से चलाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और कमाई भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए सीमेंट की दुकान खोलने से पहले अपने क्षेत्र में सर्वे कर लें।

Q. अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के कुल खर्चे लगभग कितने होंगे?

Ans- डीलरशिप लेने के लिए आपको लगभग 8 से 10 लाख तक का खर्चा आएगा। यह खर्चा आपके जमीन ,साइज इत्यादि के अनुसार बढ़ भी सकता  है।

Q. अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप के लिए कोई  सिक्योरिटी डिपॉजिट है या नहीं?

आपको 2-3 लाख जमा करने होंगे जो कि रिफंडेबल है।

Q. अल्ट्राटेक  सीमेंट डीलरशिप लेना लाभदायक है या नहीं?

जी हां, यह कंपनी प्रति बोरी पर कुछ  मुनाफा देती है। वैसे इस बिजनेस में मार्जिन समय-समय पर बदलता रहता है। और अगर आप सीमेंट डीलरशिप बिजनेस से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो हर सीमेंट कंपनी का कोई न कोई टारगेट होता है और कोई न कोई स्कीम। इसलिए, यदि आप अपना बिक्री लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो आप योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Q. अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए कितनी जगह चाहिए?

आपको कम से कम 1000 से 1500 वर्ग फुट की की जगह चाहिए। इससे आपका ऑफिस एवं गोडाउन दोनो बन जाएगा।

Q.अल्ट्राटेक सीमेंट से कैसे संपर्क करें?

अल्ट्राटेक सीमेंट से संपर्क करने के लिए आप उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं ,या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। दोनो ही ऊपर दिए हुए हैं।

और भी पढ़े –

Jio mart se recharge kaise kare | जिओ मार्ट से रिचार्ज कैसे करे

Asian paint franchise kaise le | एशियन पेंट फ्रैंचाइज़ी कैसे ले

1 thought on “UltraTech cement dealership kaise le | अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप कैसे ले”

Leave a Reply