RRR Movie Full Review 2022 | 100% Real

‘ RRR’ मूवी हो चुकी है रिलीज, लोग बता रहे हैं इसे मास्टरपीस।

RRR Movie Full Review| RRR Movie Trailer Review| RRR Movie Trailer Breakdown| RRR Movie Full Review 2022 | 100% Real Review RRR
RRR Movie Full Review 2022
RRR Movie Full Review 2022

एक गजब की मूवी जिसके लिए पिछले दो सालों से लोग उत्साह में थे। यह मूवी एसएस राजामौली सर की अब तक की बेस्ट क्रिएशन है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का ‘वन ऑफ़ द बेस्ट‘ मूवी कहलाएगा। बाहुबली देखने के बाद लोगों की उम्मीदें इस मूवी से काफी ज्यादा थी, और फिल्म देखने के बाद लग रहा है कि यह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है।

RRR Movie Full Review 2022
RRR Movie Full Review 2022

RRR मूवी देश के अलग अलग थिएटर्स में अलग अलग भाषा में रिलीज हो चुकी है वह भी 2D और 3D में। थिएटर्स के बाहर भीड़ से पता चलता है की लोग कितने बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस मूवी की स्टोरी है लाजवाब, इसके एक्टर्स हैं कमाल, एक्टिंग है धमाल, म्यूजिक है गजब की, VFX है बवाल और एक्शन की बात की जाए तो यह टॉप नोच। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह काफी लाजवाब मूवी है। कहते हैं ना पैसा वसूल, इस फिल्म से ऐसी वाली फीलिंग आती है।

फिल्म हालांकि 3 घंटे का है जो आजकल के फिल्म से काफी लंबी है, लेकिन आपको मूवी देखते वक्त समय का पता नही चलेगा। मूवी बनाई ही ऐसी गई है की यह लोगों को अपने साथ जोड़े रखती है।

RRR Movie Full Review 2022
RRR Movie Full Review 2022

इसकी कहानी उस वक्त की है जब अंग्रेजो का राज हुआ करता था और दलित लोगों पर काफी ज्यादा अत्याचार किया जाता था। और फिल्म शुरू भी होती है एक दलित लड़की की अगुआ होने से। दो अलग, अनजान फ्रीडम फाइटर्स कैसे एक होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हैं, फिल्म में आपको दिखाया जाएगा।

हालांकि आपको बताते चलें कि फिल्म की जो स्टोरी काल्पनिक है, लेकिन कैरेक्टर्स रियल है, पर वे दोनो फ्रीडम फाइटर्स कभी आपस में नही मिले थे। ये कहानी दो अलग लोगों की कहानी है। परंतु फिल्म में कहानी थोड़ी अलग है, इसमें दोनो को एक साथ जोड़कर कहानी को काफी मजेदार बनाया गया है। यानि हम कह सकते हैं की यह एक फिक्शनल स्टोरी है। इस कहानी को बहुत अच्छे तरीके से लिखा गया है और सजाया गया है।

इस फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी इंटरेस्टिंग और इंगेजिंग है। इसमें समय का पता नही चलता। इसमें एक्टर्स को इंट्रोड्यूस कराया जाता है, काफी ग्रैंड तरीके से। फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक्टर्स की एक्टिंग, वीएफएक्स, साउंड आपका ध्यान एकदम भटकने नही देती।

RRR Movie Full Review 2022
RRR Movie Full Review 2022

इस फिल्म में हमें एक सॉन्ग में लाजवाब डांस स्टेप्स देखने को मिलते हैं, इसके स्टेप्स इतने ज्यादा क्रिएटिव है की आप देखते रह जायेंगे। ऐसे काफी सारे मजेदार, अमेजिंग सीन्स है जो आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर करते हैं।मूवी की सेकंड हाफ में हमे रूबरू कराया जाता है एक कहानी से जिसमे एंट्री होती है बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की। यह सीन काफी आकर्षक है।

हाल ही में रिलीज़ हुए Bhola मूवी के बारे में पढ़े : Bhola Movie Review

इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और एक्शन सीक्वेंस इसकी जान है। बाकी सारी चीज़े भी कमाल है। फिल्म में बहुत सारी ऐसी चीज हैं जो फिल्म देखकर ही मजा आता है। रामचरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म का हिंदी डबिंग भी खुद ही किया है। और यह काफी मजेदार है। ये फिल्म पूरी तरह से फैमिली फ्रेंडली है। ओवरऑल यह फिल्म काफी अच्छी है और मूवी देखने के बाद आपको इसका पूरा मजा आएगा।

और भी पढ़ें :-

Ms marvel trailer breakdown | ms marvel powers | ms marvel release date ( genuine trusted news 2022)

Leave a Reply