Jio mart se recharge kaise kare | जिओ मार्ट से रिचार्ज कैसे करे

This content has been archived. It may no longer be relevant

Page Contents

JioMart se recharge kaise kare | जिओ मार्ट से रिचार्ज कैसे करे

Jio mart se recharge kaise kare
Jio mart se recharge kaise kare

Jio mart se recharge kaise kare | जिओ मार्ट से रिचार्ज कैसे करे | jio mart helpline number | Jio mart online shopping | Jio mart offer today | Jio mart app | Jio Mart kya hai | Jio mart cashback kya hai

दोस्तों आज हम आप सभी को इस आर्टिकल के द्वारा Jio mart se recharge kaise kare के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ कि आप इसे केसे प्राप्त कर सकते हैं, Jio Mart क्या है, इससे कैशबैक कैसे कमा सकते हैं, कैशबैक अप्लाई कैसे कर सकते हैं इत्यादि इन सभी चीजों के बारे में इस आर्टिकल पर पूरी जानकारी दी गयी हैं। इन सभी चीजों को अच्छे से समझने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

JioMart kya hai ? | जियो मार्ट क्या है?

Jio Mart एक E-COM साइट है, जो किराने का सामान, कपड़े और व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुओं को बेचती है और बिना किसी मिनिमम ऑर्डर के फ्री डिलीवरी प्रदान करती है। Jio Mart, ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस है जो रिटेलर्स को ग्राहकों से जोड़ता है। अमेज़ॅन प्राइम और ग्रोफ़र्स की तरह Jio Mart किसी भी गोदाम का रखरखाव नहीं करता है, लेकिन स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और किराना व्यापारियों को अपने उत्पादों को Jio Mart के पोर्टल पर लिस्ट करने और उन्हें ग्राहक को बेचने की अनुमति देता है। शुरुआती चरणों में, Jio Mart में दैनिक स्टेपल, साबुन, शैंपू और अन्य घरेलू सामान जैसे उत्पाद थे, जो Amazon और Grofers जैसे कंपनी को कड़ी टक्कर देते हैं। Jio Mart निम्न सुविधा प्रदान करती है : –

  •  मिनिमम ऑर्डर मूल्य पर निःशुल्क होम डिलीवरी
  • बिना सवाल किए रिटर्न की प्रक्रिया
  • एक्सप्रेस डिलीवरी वादा
Jio mart se recharge kaise kare

Jio Mart एक पारंपरिक ई-कॉमर्स वेबसाइट के रूप में भी काम करता है, जहां उपयोगकर्ता वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर देता है और उत्पाद एक निश्चित समय अवधि में डिलीवर कर दिया जाता है। Jio Mart किरानो, ग्राहकों और उत्पादकों की तिकड़ी को एकजुट करके एक मजबूत तकनीकी मंच का निर्माण कर रहा है। Jio Mart सेवा भारत के लगभग सभी राज्यों जैसे महाराष्ट्र, नई दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गोवा, पंजाब, झारखंड इत्यादि और भी राज्यों में उपलब्ध है।

अभी तो यह काफी आगे बढ़ चुका है। यहाँ से अब रिचार्ज भी कर सकते हैं। यहां से रिचार्ज कर लोगो को काफी फायदा पहुंच रहा है। आजकल Jio maha कैशबैक ऑफर चल रहा है। यहां से रिचार्ज कर आपको 20% कैशबैक मिलता है और आप उस कैशबैक से Jio Mart से समान मंगा सकते हैं या फिर अगले रिचार्ज में अप्लाई कर सकते हैं। इसे अच्छे से समझने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Jio mart cashback kya hai? | जियोमार्ट कैशबैक क्या है?

रिलायंस Jio ने हाल ही में अपने प्री-पेड महंगे किए हैं, लेकिन नए अपडेट के साथ कंपनी ने एक बड़े ऑफर का भी एलान किया है। रिलायंस जियो अपने प्री-पेड प्लान के साथ Jio Mart कैशबैक ऑफर भी दे रही है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। Jio Mart ऑफर के तहत ग्राहकों को प्री-पेड प्लान के साथ 20% का कैशबैक मिल रहा है। आइए जानते हैं जियो के इस खास ऑफर के बारे में…

जियोमार्ट का कैशबैक ऑफर नया नहीं है। यह ऑफर लंबे समय से चल रहा है। अब इसे तीन नए प्री-पेड प्लान के साथ भी जारी किया गया है। Jio Mart कैशबैक ऑफर के तहत उपरोक्त तीनों प्लान के रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा जो कि यूजर को उसी नंबर वाले जियोमार्ट अकाउंट में आएगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल यूजर्स  Jio Mart से शॉपिंग या अगले रिचार्ज में कर सकते हैं।

Jio mart cashback offer kin kin plans ke sath mil raha hai? | जियोमार्ट कैशबैक ऑफर किन-किन प्लान के साथ मिल रहा है?

Jio Mart रिचार्ज ऑफर जियो के तीन प्लान 719 रुपये, 666 रुपये और 299 रुपए के साथ मिल रहा है। यह कैशबैक आपके Jio Mart  के अकाउंट में मिलेगा। जियो के 666 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है, जबकि 719 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान में हर रोज 2GB डाटा मिलता है। 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जबकि अन्य दो प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। सभी प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुछ जियो एप्स जैसे Jio cinema, Jio TV, Jio News, Jio Security और Jio Cloud इत्यादि  के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। 

Jio mart se recharge kaise kare
Jio mart se recharge kaise kare

यह सब सारी सुविधाएं jio के पुराने रिचार्ज प्लान के दौरान भी उपलब्ध थे। Jio ने इस ऑफर को नए रिचार्ज प्लान के साथ भी जारी रखा है। 

Jio mart cashback kaise paye? | जियोमार्ट कैशबैक कैसे पाएं?

कैशबैक का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को प्लेस्टोर से जाकर एप इंस्टॉल करना होगा या फिर जियो के वेबसाइट www. jio.com पर जाकर रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज करने के बाद  कैशबैक का पैसा आपके जियो अकाउंट में आएगा। इसका इस्तेमाल कस्टमर्स आगे के रिचार्ज या Jio mart से शॉपिंग पर कर सकते हैं। वहा आपको इस पैसे को Jio mart के अकाउंट पर चेक करने का ऑप्शन देता है। आप उस पर रिचार्ज करते वक्त क्लिक कर लें। 

Jio mart se recharge kaise kare
Jio mart se recharge kaise kare

Jio mart se recharge kaise kare? | जियोमार्ट से रिचार्ज कैसे करे?

Jio app से रिचार्ज कर Jio mart में कैशबैक पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें : –

  •  सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर my jio एप इंस्टॉल कर लें।
  • इसके बाद उस पर अपना जियो नंबर डालकर लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद रिचार्ज के सेक्शन पर जाएं।
  • कैशबैक मिलने वाले रिचार्ज को सिलेक्ट कर buy ऑप्शन पर क्लिक करें ।
  • उसके बाद आप उसके लिए अपने सुविधा अनुसार पेमेंट कर दें 
  • आपका रिचार्ज हो जाने के बाद आपको आपके jiomart अकाउंट पर कैशबैक प्राप्त हो जायेगा।

आप My jio एप से अपने मोबाइल पर Jio tune भी लगा सकते हैं। उसके लिए आपको Jio tune सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहाँ से आप अपने पसंद अनुसार गाना सिलेक्ट कर अपने मोबाइल के लिए लगा सकते हैं। Jio एप में और भी बहुत सारे ऑप्शन मिलते है।

Jiomart recharge terms and conditions

Jio mart se recharge kaise kare
  • Jio mart maha कैशबैक को रिलायंस रिटेल से योग्य उत्पादों की 200 रुपये या उससे अधिक के न्यूनतम लेनदेन मूल्य पर टोटल बिल मूल्य के 20% के अधिकतम रिडेंप्शन के अधीन रिडीम किया जा सकता है। 
  • अर्जित किए गए Jiomart maha कैशबैक पॉइंट 90 दिनों के लिए वैध हैं और कार्यक्रम के अंत से 30 दिनों के अंत में समाप्त हो जाएंगे और उसके बाद इसे रिडीम नहीं किया जा सकता है।
  • Jiomart maha कैशबैक पॉइंट Jiomart में रजिस्टर्ड किए गए सदस्य के मोबाइल नंबर में जमा किए जाते हैं और इस कैशबैक को किसी अन्य मोबाइल नंबर के साथ जोड़ा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।
  • Jiomart maha कैशबैक पॉइंट, कैशबैक का उपयोग या लॉयल्टी पॉइंट या किसी अन्य प्रचार मुद्रा के उपयोग से नही मिलता है। यह केवल किए गए शुद्ध भुगतान यानि सामानों की खरीद या रिचार्ज पर अर्जित किए जाते हैं।

Jio mart terms and condition के बारे में अधिक जानने के लिए उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

   Website (Terms and conditions) : – https://www.jiomart.com/

Conclusion (निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने Jio mart se recharge kaise kare के बारे में पूरी जानकारी दी हैं और इसे आप केसे प्राप्त कर सकते हैं, jio mart क्या है, इससे कैशबैक कैसे कमा सकते हैं, कैशबैक अप्लाई कैसे कर सकते हैं इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से  समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com पर विजिट करें। 

यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

और भी पढ़े :-

अपना एप में जॉब कैसे पाएं ? | Apna app me job kaise paye ?

Meesho me job kaise kare? मीशो में जॉब कैसे करे ?

Zomato me job kaise paye? Zomato में डिलीवरी बॉय के रूप में शामिल कैसे हों

Swiggy me job kaise paye? SWIGGY में जॉब कैसे पाएं? या SWIGGY से पैसे कैसे कमाए?

Rapido kya hai? Rapido क्या है? 

FAQ

Q. मैं अपना JioMart कैशबैक कैसे चेक करूं?

उत्तर- आप अपने कैश बैक को JioMart वेबसाइट पर जाकर और प्रमाणित लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से Jio Mart कैश बैक पॉइंट्स के वर्तमान बैलेंस को जान सकते हैं।

Q. Jio पर 20% कैशबैक कैसे प्राप्त करें?   

उत्तर- यूजर्स को jio.com> प्रीपेड> पॉपुलर प्लान> “20% कैशबैक” विकल्प के तहत किसी एक प्लान को चुनें> “खरीदें” पर क्लिक करना होगा। रिचार्ज पूरा होने के तुरंत बाद कैशबैक Jio खाते में जमा कर दिया जाएगा।

Q. क्या मैं एक ही फोन नंबर/ईमेल आईडी का उपयोग करके कई बार पंजीकरण कर सकता हूं?

उत्तर- प्रत्येक ईमेल आईडी/लॉगिन आईडी और मोबाइल नंबर को केवल एक ग्राहक खाते से जोड़ा जा सकता है।

Q. मुझे कैसे पता चलेगा कि Jio Mart मेरे क्षेत्र में डिलीवरी करता है या नहीं?

उत्तर- जब आप अपना ऑर्डर देते हैं तो आप अपना पिन कोड चुनते समय अपने क्षेत्र की सेवाक्षमता की जांच कर सकते हैं।

Q. मैं JioMart गिफ्ट कार्ड कैसे खरीद सकता हूँ?

उत्तर- JioMart गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI का उपयोग कर सकते हैं। आप किसी अन्य उपहार कार्ड को खरीदने के लिए कैश ऑन डिलीवरी या उपहार कार्ड का उपयोग नहीं कर सकते।

Q. खरीदारी के लिए मैं किन विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग कर सकता हूं?

उत्तर- आप निम्नलिखित भुगतान विधियों का उपयोग करके अपने आदेश के लिए भुगतान कर सकते हैं:
1. Credit Card / Debit Card
2. Netbanking
3. e-Wallets
4. Cash on Delivery

Leave a Reply