डालमिया सीमेंट डीलरशिप कैसे ले | Dalmia cement dealership kaise le

This content has been archived. It may no longer be relevant

dalmia cement dealership | dalmia cement dealership kaise le | dalmia cement share price | Dalmia cement carrer |

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के द्वारा Dalmia Cement Dealership के बारे में चर्चा करेंगे। अगर आप सीमेंट फ्रेंचाइजी या सीमेंट डीलरशिप से संबंधित बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो Dalmia सीमेंट डीलरशीप आपके लिए  एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप केसे प्राप्त कर सकते हैं, अपने बिजनेस को अच्छे से कैसे ग्रो कर सकते हैं, इसे लेने के लिए क्या क्या चीजों की आवश्यकता होती है, कितनी इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है, प्रॉफिट मार्जिन कितना है, इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। चीज़ों को पूरे अच्छे से समझने के लिए Dalmia Cement Dealership kaise le इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

dalmia cement dealership

Page Contents

डालमिया  सीमेंट | Dalmia Cement  

1939 में स्थापित, डालमिया सीमेंट भारत के सबसे बड़े सीमेंट निर्माताओं में से एक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। डालमिया भारत समूह की स्थापना 1939 में स्वर्गीय श्री जयदयाल डालमिया ने की थी। इसकी सालाना सीमेंट निर्माण क्षमता 33 मिलियन टन प्रति वर्ष है। कंपनी के नौ भारतीय राज्यों में सीमेंट प्लांट और ग्राइंडिंग इकाइयां है। प्रोडक्ट रेंज  में डालमिया सीमेंट, डालमिया डीएसपी और कोणार्क सीमेंट जैसे सीमेंट वेरिएंट शामिल हैं। डालमिया सीमेंट की 22 राज्यों में मौजूदगी है और इसका डीलर नेटवर्क 33,000 है।

ये ब्रांड बाजार में पोर्टलैंड पॉज़ोलाना सीमेंट, पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट, कम्पोजिट सीमेंट और साधारण पोर्टलैंड सीमेंट के रूप में उपलब्ध हैं। कंपनी धीरे-धीरे अपना नेटवर्क बढ़ा रही है और अपने प्रोडक्ट को देश के सभी कोने तक पहुंचने के लिए डीलरशिप दे रही है। आप भी आसानी से डीलरशिप लेकर अपने लिए एक अच्छा बिजनेस तैयार कर सकते हैं।

डालमिया  सीमेंट डीलरशिप  क्या है ?  |  Dalmia Cement Dealership kya hai?

डालमिया सीमेंट डीलरशिप डालमिया का ही एक बिजनेस मॉडल है, जिसमे वो लोगों को अपने साथ जोड़कर अपने बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है एवं लोगो को भी बिजनेस करने का मौका दे रहा है। 

बहुत बड़ी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाना चाहती है, लेकिन वह सभी जगह खुद काम नही कर सकती है। इसलिए वह अपने नाम से Branch ओपन करवाती है और अपने प्रोडक्ट को बेचने या सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण देती है इसे Dealership कहते है। इसी तरह Dalmia Cement भी  अपनी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए, लोगों तक जल्दी सीमेंट पहुंचाने के लिए डीलरशिप या फ्रैंचाइज़ी देती है।

अगर आप सीमेंट बिजनेस में इंटरेस्टेड है ,तो डालमिया  सीमेंट फ्रेंचाइजी या डीलरशिप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी की बहुत पहुंच एवं प्रसिद्ध होने की वजह से बिजनेस काफी सुचारू रूप से चलेगी। इसमें बिजनेस करके आप अपने लिए एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं एवं अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आप डालमिया सीमेंट डीलरशिप शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

डालमिया  सीमेंट डीलरशीप कितना लाभकारी हैं | Dalmia Cement Dealership kitna useful hai

  • डालमिया सीमेंट की 22 राज्यों में मौजूदगी है और इसका डीलर नेटवर्क 33,000 है।
  • डालमिया सीमेंट एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसके चार प्रमुख पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में से प्रत्येक में कम से कम एक संयंत्र है।
  • डालमिया सीमेंट कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
  • 20,000 से अधिक डीलरों और उप-डीलरों के साथ, कंपनी वर्तमान में 22 से अधिक राज्यों में सेवा प्रदान करती है और हर क्षेत्र में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है जहां यह मौजूद है।
  •   कंपनी अच्छा मुनाफा देती है।
  • कंपनी तीन प्रमुख ब्रांडों के अपने ब्रांड पोर्टफोलियो के माध्यम से सीमेंट वेरिएंट की एक श्रृंखला पेश करती है: डालमिया सीमेंट, डालमिया डीएसपी और कोणार्क सीमेंट।
  • कमाई का बड़ा अवसर और उत्पाद की सर्वोत्तम कीमत।
  • लगभग आठ दशकों से डालमिया सीमेंट ने मूल्यवर्धित उत्पाद और बिक्री के बाद विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की हैं। इसने भारत के ढांचागत विकास में एक उत्प्रेरक भूमिका निभाई है।
  • आप बहुत कम निवेश में इनकी डीलरशिप शुरू कर सकते हैं।
  • डालमिया सीमेंट स्लैग सीमेंट का भारत का सबसे बड़ा निर्माता है और तेल के कुओं, रेलवे स्लीपरों और हवाई पट्टियों के लिए उपयोग किए जाने वाले सुपर-स्पेशियलिटी सीमेंट में एक श्रेणी का नेता है।

👉👉किसी भी सीमेंट की एजेंसी या डीलरशिप लेने के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत पड़ती है। जैसे कि:-

  • Space requirement ( जमीन की जरूरत):- सीमेंट एजेंसी के लिए एक अच्छे स्पेस की जरूरत पड़ती है। इसके अंदर ऑफिस और गोडाउन बनाना पड़ता है।
  • Document required:- डालमिया सीमेंट डीलरशिप के लिए कागजातों की जरूरत पड़ती है।
  • Worker ,vehicle required :- डालमिया सीमेंट डीलरशिप या किसी भी सीमेंट डीलरशिप के लिए स्टाफ और गाड़ियों की जरूरत पड़ती है।
  • और साथ ही इन सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट  की जरूरत पड़ती है।

सीमेंट डीलरशिप के लिए जरुरी निवेश  |  Cement dealership ke liye jaruri investment

यदि आप डालमिया सीमेंट डीलरशिप शुरू करना चाहते हैं तो आपको डालमिया सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए लगभग 8-10 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इस डीलरशिप को किस पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं। अगर आप बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको खर्च भी ज्यादा आयेगा। बड़े जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस, गोडाउन भी बड़ा होगा। परंतु अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप एक बड़े खर्च से बच सकते हैं। नही तो आप जमीन रेंट पर भी ले सकते हैं। बिजनेस सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन को खरीद लें। यह आपके बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।

  • Land cost ( जमीन के लिए खर्चा) :-  यदि जमीन आपकी खुद की है तो आप इस बड़े खर्चे से बच सकते हैं। अन्यथा आप जमीन रेंट पर ले लें। बिजनेस के सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन खरीद लें। यह आपको आपके एरिया के जमीन के रेट और साइज के हिसाब से आपको खर्चा पड़ेगा।
  • Security fees  :-  2 -3 लाख (अधिकतम आप 5 लाख जमा कर सकते हैं जिसमें कंपनी आपको प्रति वर्ष लगभग 4-5% ब्याज देगी)।
  • प्रारंभिक स्टॉक खरीद ( Initial Stock) :- Minimum 2 lakhs
  • ऑफिस और गोडाउन खर्चे :- यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप साइज कितना रखना चाहते है।( 2 से 5 लाख लगभग  )
  • व्हीकल, फर्नीचर, वायरिंग, इत्यादि के खर्चे 
  • स्टॉफ सैलरी ( Staff salary)
  • बाकी सारे आउटिंग खर्चे (Other Charges)।

डालमिया सीमेंट डीलरशिप के लिए जरूरी जमीन |  Land required for Dalmia Cement dealership

डालमिया सीमेंट फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आपको एक ऑफिस और गोडाउन और पार्किंग के लिए जगह की जरूरत होगी। यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप गोडाउन कितना बड़ा बनना चाहते है। क्योंकि आपका सारा सीमेंट वही स्टोर होगा। ऑफिस जहा बैठकर आप अपना सारा कागजी कामकाज निपटा सकते हैं उसके लिए आपको लगभग 200 से 500 स्क्वायर फुट तक की जगह लगेगी। वही गोडाउन के लिए लगभग 500 से 1000 स्क्वायर फूट  जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुल मिलाकर 1500 से 1600 स्क्वेयरफुट तक की जगह में आपका सबकुछ तैयार हो जाएगा। सीमेंट बिजनेस में आपको सीमेंट का भी अच्छा खासा ध्यान रखना पड़ता है। अगर सीमेंट पुराना होगा तो वह जाम होने लगेगा। इसलिए आपको रिक्वायरमेंट के हिसाब से ध्यान रखते हुए स्टॉक करना है। अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप इस खर्च से बच सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास वर्तमान में जमीन नहीं है तो आप जमीन रेंट पर ले लें। इससे आप एक भारी खर्च से बच सकते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट बाकी चीज़ों पर लगा सकते है। जब आपका बिजनेस अच्छे से चलने लगेगा तो आप उस जमीन को खरीद लें। इसके बाद जमीन आपकी खुद की हो जाएगी। 

डालमिया सीमेंट डीलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज  | Documents required for Dalmia cement dealership

डालमिया  सीमेंट डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। जैसे : –

  • ID Proof :- Aadhaar Card, PAN Card, Voter Card
  • Address Proof :- Electricity Bill, Ration Card, Bank Account  with passbook
  • Photograph, Email Id, Mobile Number
  • GST Number, TIN No.
  • Rent agreement
  • NOC
  • Other Document

डालमिया  सीमेंट डीलरशिप प्रॉफिट मार्जिन | Dalmia Cement dealership profit margin

डालमिया सीमेंट डीलरशिप से आप 10 से 15 रूपए तक के प्रॉफिट मार्जिन की उम्मीद कर सकते हैं।

किसी भी सीमेंट डीलरशिप में लाभ मार्जिन आपके द्वारा की गई बिक्री की संख्या के सीधे आनुपातिक है। यदि आप कंपनी की मासिक बिक्री को पूरा करने में सक्षम हैं यानी आप अधिक बिक्री करते हैं तो आप कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अधिक ऑफ़र और बोनस प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें? | How to Apply for the Dalmia Cement Dealership ?

यदि आप डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है : –

  • सबसे पहले इस लिंक www.dalmiacement.com/ पर क्लिक कर उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद दाएं कोने में मौजूद तीन लाइन पर क्लिक करें
Dalmia cement dealership kaise le
  • उसके बाद Become a dealer ऑप्शन पर क्लिक करें।
Dalmia cement dealership kaise le
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपके पास एक फॉर्म खुलेगा। उस फॉर्म को सही सही पूरा भर दें।
Dalmia cement dealership kaise le
  • फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। इसके बाद आपकी सारी डीटेल्स कंपनी रिव्यू करेगी और आपको कुछ दिन के अंतराल पर संपर्क करेगी। 
  • इसके बाद आपको डीलरशीप अवेलेबल होने पर प्रदान कर दी जाएगी।

👉👉डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के लिए खाली जगह है। इसके लिए उनसे उनके टोल फ्री नंबर या कॉन्टैक्ट नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

👉 आप उनसे उनके contact us पेज द्वारा भी संपर्क कर सकते हैं। www.dalmiacement.com/contact-us/

Phone

Customer Care: 1800 2020

Registered Office: 04329 – 235127

Corporate Office: 011-2346 5100

Fax – 04329-235111

Dalmia Cement official website :-  www.dalmiacement.com/                      

डालमिया सीमेंट डीलरशिप कॉन्टैक्ट नंबर | Dalmia Cement Dealership Contact Number  :-

 यदि आप डालमिया सीमेंट से और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप उनके कॉन्टैक्ट नंबर (ऊपर दिया हुआ है) पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

👉 नीचे इनका एड्रेस भी दिया गया है:-

Address

Dalmia Bharat Group, 11th & 12th Floor,             Hansalaya Building, 15 Barakhamba Road, New Delhi 110001

Corporate Office

New Delhi

11th & 12th Floor, Hansalaya Building, 15, Barakhamba Road, New Delhi – 110001

+91 11 2346 5100

Dalmia Bharat Limited

CIN:L14200TN2013PLC112346

Regd. Office: Dalmiapuram-621651, Dist. Tiruchirappalli, Tamil Nadu

Phone: 04329 – 235127, 04329 – 235128, 04329 – 235129

Fax no :04329 – 235111

Corp. Office: 11th and 12th Floor Hansalaya Building, Barakhamba Road, New Delhi-110001

Conclusion ( निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने Dalmia Cement Dealership kaise le, फ्रेंचाइजी केसे लें, इसके लिए क्या क्या चीजों की जरूरत पड़ती है, कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से  समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com पर विजिट करें।

आशा है कि ‘डालमिया  सीमेंट डीलरशिप’ के लिए यह आर्टिकल आपको बिजनेस की शुरुवात करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

FAQ

Q. डालमिया  सीमेंट डीलरशिप बिजनेस लेना एक अच्छा विचार है या नहीं?

उत्तर-यह निर्भर करता है आपके क्षेत्र ,आपके एरिया पर। अगर आप अपनी दुकान ऐसी जगह खोल रहे हैं जहां सीमेंट की डिमांड बहुत ज्यादा है तो आप बिजनेस को अच्छे ढंग से चलाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और कमाई भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए सीमेंट की दुकान खोलने से पहले अपने क्षेत्र में सर्वे कर लें।

Q. डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के कुल खर्चे लगभग कितने होंगे?

डीलरशिप लेने के लिए आपको लगभग 8 से 10 लाख तक का खर्चा आएगा। यह खर्चा आपके जमीन, साइज इत्यादि के अनुसार बढ़ भी सकता  है।

Q. डालमिया  सीमेंट डीलरशिप के लिए कोई  सिक्योरिटी डिपॉजिट है या नहीं?

आपको 2-3 लाख जमा करने होंगे जो कि रिफंडेबल है।

Q. डालमिया  सीमेंट डीलरशिप लेना लाभदायक है या नहीं?

जी हां, यह कंपनी प्रति बोरी पर कुछ  मुनाफा देती है। वैसे इस बिजनेस में मार्जिन समय-समय पर बदलता रहता है। और अगर आप सीमेंट डीलरशिप बिजनेस से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो हर सीमेंट कंपनी का कोई न कोई टारगेट होता है और कोई न कोई स्कीम। इसलिए, यदि आप अपना बिक्री लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो आप योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Q. डालमिया सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए कितनी जगह चाहिए?

आपको कम से कम 1000 से 1500 वर्ग फुट की की जगह चाहिए। इससे आपका ऑफिस एवं गोडाउन दोनो बन जाएगा।

Q.डालमिया सीमेंट से कैसे संपर्क करें?

डालमिया सीमेंट से संपर्क करने के लिए आप उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं ,या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। दोनो ही ऊपर दिए हुए हैं।

और भी पढ़े –

Ultratech cement dealership kaise le | अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप कैसे ले

एसीसी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले | ACC cement dealership kaise le

जेपी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले 2022 | Jaypee cement dealership kaise le

Leave a Reply