This content has been archived. It may no longer be relevant
दोस्तों क्या आपने कभी amazon pay का इस्तेमाल किया है , क्या आप जानते हैं amazon pay kya hai , amazon pay se payment kaise kare ,अगर नहीं तो आप सही जगह पर हैं | इस आर्टिकल में हम amazon पे से सम्बंधित सारी जानकारियों को हासिल करेंगे और साथ में जानेंगे की amazon pay se payment kaise kare.
दुनिया कितनी ऑनलाइन हो चुकी है यह तो हम सभी को पता ही है , आजकल सभी काम ऑनलाइन होते हैं , चाहे वह शोपिंग हो , इलेक्ट्रॉनिक्स का कोई काम हो, मोबाइल रिचार्ज इत्यादि सभी चीजें ऑनलाइन होती है | आज मार्किट में चीजों की खरीदारी के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने, पैसे की लेन – देन, मनी ट्रान्सफर इत्यादि सभी चीजों को करने के लिए कई सारी प्लेटफॉर्म्स मोजूद हैं |
amazon pay भी इसी तरह का ही चीज़ है और ये विश्व में प्रसिध कंपनी amazon द्वारा बनाई गयी है , इसलिए यह काफी विश्वसनीय है | यदि आप ऑनलाइन पेमेंट वगेरा करना चाहते हैं तो आप amazon pay का इस्तेमाल कर सकते हैं |
इसका इस्तेमाल कैसे करें, amazon pay se payment kaise kare, यह हमें क्या क्या सुविधा देता है , इसका उपयोग क्यों करें , यह बाकि प्लेटफॉर्म्स से कैसे अलग है इन सभी चीजों के बारे में हम आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे |
Page Contents
Amazon pay kya hai ?
Amazon pay , amazon का ही एक ऑनलाइन भुगतान सेवा प्लेटफार्म है जहाँ आप पेमेंट्स, मोबाइल रिचार्ज , बिल पेमेंट्स , पैसे ट्रान्सफर इत्यादि जैसी चीज़े कर सकते हैं | यह अमेज़न द्वारा प्रोवाइड कराया जाने वाला एक बहुत अच्छा सोर्स है| इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है |
इसके लिए बस आपको आपको अपना बैंक अकाउंट अमेज़न अकाउंट से लिंक करना होगा और आप आसानी से सरे काम कर पाएंगे | आप कोई भी बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं | अगर आपके पास अभी फ़िलहाल में कोई बैंक अकाउंट नहीं है या आप नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप paytm पेमेंट्स बैंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके बाद आप amazon app पर मोजूद amazon pay द्वारा किसी को भी ऑनलाइन पेमेंट आदि कर सकते हैं|

Amazon pay balance kya hota hai ?
जिस तरह आपके किसी भी बैंक अकाउंट , डिजिटल बैंक अकाउंट जैसे की paytm, फोनेपे , gpay इत्यादि में पैसे होते हैं , उसी तरह amazon pay में भी balance रखा जा सकता है उसे amazon पे balance कहते हैं | बस इसके लिए आपके पास amazon का अकाउंट होना जरुरी है |
अवश्य पढ़े – HDFC बैंक एजुकेशन लोन कैसे ले : 2022
इसमें पैसे add कर आप सीधे उसका इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज , बिजली बिल ,DTH , गैस सिलेंडर ,इन्सोरांस , पाइप्ड गैस , लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड इत्यादि सभी चीजों के लिए कर सकते हैं| पैसे add करने के लिए आप वहां मोजूद Add money के आप्शन से कर सकते हैं , और अगर आप पैसे ऐड नहीं करना चाहते हैं तो आप उसी वक़्त भी amazon पे द्वारा सारा काम कर सकते हैं , इसमें पैसे सीधे आपके द्वारा जोड़े गए बैंक अकाउंट से कट जाते हैं |

जब भी आप कभी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं या Transaction वगेरा करते हैं और आपको रिवॉर्ड के तौर पर कैशबैक मिलता है तो वह पैसे amazon pay balance में ऐड हो जाता है |
Amazon pay se payment kaise kare ?
Amazon pay से पेमेंट करना बहुत ही आसान है, बस कन्फर्म करे की आपका बैंक अकाउंट amazon pay से लिंक है की नहीं | इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले amazon app को ओपन कर लें और ना हो तो playstore से डाउनलोड कर लें |
- उसके बाद app पर मौजूद amazon pay आप्शन पर क्लिक करें |
- आप जिस चीज़ के लिए पेमेंट करना कहते हैं उसे सेलेक्ट करें और अगर आप किसी को पैसे भेजना चाहते हैं तो उसे सेलेक्ट करें | आपके जो भी दोस्त, रिश्तेदार amazon पे का इस्तेमाल करते हैं , और आपके कांटेक्ट में हैं तो उन्क्स नाम वहां शो हो जाता है |
- उसके बाद अमाउंट डाले , पिन डालकर कन्फर्म करे और पे करें |
- इस तरह से आसानी से आपके पैसे ट्रान्सफर या पे हो जाएँगे |
- अवश्य पढ़े – पेटीएम कैशबैक पॉइंट्स कैसे करे
Amazon pay kaise use kare ?
Amazon pay का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले amazon app को डाउनलोड करना होता है| इसके बाद उस पर अकाउंट बना होता है | अगर आप पहले से amazon app का इस्तेमाल करते आ रहे है और आपका अकाउंट बना हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं पड़ती है | अकाउंट बनाकर amazon पे का इस्तेमाल करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

- सबसे पहले amazon app को डाउनलोड कर ओपन करें |
- इसके बाद नाम , फ़ोन नंबर ईमेल ID देकर OTP वेरीफाई करें और लॉग इन कर लें |
- उसके बाद आपको तरह तरह के ऑप्शन प्राप्त होते हैं , जिसका आप अपने जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं |
- वहां आपको amazon पे देखने को मिलता है आप उस पर क्लिक कर लें |
- इसके बाद आप वहां से किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं , Transaction कर सकते हैं |
- आपको वहां पर add money का आप्शन भी मिलता है| आप वहां से पैसा add कर सकते हैं |
Amazon pay par paise kaise add kar sakte hai ?
Amazon pay पर paisa ऐड करने के लिए आपको app पर amazon pay के अन्दर Add Money का आप्शन मिलता है , उस पर क्लिक करें| उसके बाद Enter Amount पर आपको जितने पैसे ऐड करने है , उतने डाल दें | उसके बाद आपको कार्ड डिटेल्स माँगा जायेगा , वहां पर आप जिस बैंक से पैसे को ऐड करना चाहते हैं उसका कार्ड डिटेल्स डाल दे | इसके बाद आपका अमाउंट/balance Amazon pay balance में ऐड हो जायेगा और अब आप उसका इस्तेमाल बिल पेमेंट, रिचार्ज , और जहाँ चाहे कर सकते हैं |

Note :- Amazon Pay बैलेंस की राशि को किसी बैंक अकाउंट या दूसरे Amazon Pay बैलेंस अकाउंट में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता है, ये सरे पैसे आपको यहीं इस्तेमाल करने होंगे |
Amazon pay balance ka upyog kin kin cheezon ke liye kiya ja sakta hai ?
Amazon पे balance से हम कई चीजें कर सकते है , उसका कई जगह इस्तेमाल कर सकते हैं :-
- मोबाइल रिचार्ज
- बिल पेमेंट्स
- DTH रिचार्ज
- मोबाइल पोस्टपेड
- क्रेडिट कार्ड का बिल
- इन्सुरांस premium
- पानी का बिल
- लैंडलाइन
- ब्रॉडबैंड
इत्यादि और भी कई चीजें कर सकते हैं |
बाकि आप्शन जाने के लिए उनके ऑफिसियल साईट https://www.amazon.in/amazonpay पर विजिट करें |
Amazon pay में मौजूद कुछ चीजें जो जानना लाभदायक होगा :-
- Add Money –
इसके लिए ऊपर विस्तृत रूप से बताया गया है |
- Mobile & DTH Recharge –
इस section में जाकर आप मोबाइल या DTH का रिचार्ज कर सकते हैं , इसके लिए :-
i. Enter Mobile Number – यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डाल दें |
ii. Enter Operator Name – मोबाइल नंबर डालने के बाद यह अपने आप ले लेता है , या फिर आप खुद भर दें |
iii. Enter Amount – आप मोबाइल पर कितने का रिचार्ज करना चाहते हैं वह अमाउंट यहाँ भर दें , और उसके बाद आपका मोबाइल रिचार्ज हो जायेगा |
और इस तरह से आप DTH का भी रिचार्ज कर सकते हैं |
- Add Gift card –
अगर आपको कभी रिचार्ज, बिल पेमेंट या किसी भी तरह के transaction आदि से कोई वाउचर या गिफ्ट कार्ड प्राप्त होता है तो आप उसे यहाँ Redeem कर सकते हैं , इसके लिए उस कोड को यहाँ डाल दें, आपको इससे मिला हुआ अमाउंट सीधे amazon pay balance में add हो जायेगा |
- View statement –
यहाँ पर आप अपने amazon pay में किये गए सरे transaction , हिस्ट्री आपको देखने को मिल जायेंगे | आप यहाँ पर अपने सारे रिवार्ड्स , balance इत्यादि सभी चीजें देख सकते हैं |

Amazon pay se payment karne fayde
Amazon पे amazon का ही एक डिजिटल प्लेटफार्म है इसलिए यह काफ़ी विस्वसनीय है और काफी लाभदायक है |
- यहाँ से पेमेंट करना, रिचार्ज करना , पैसे बजना काफी आसान होता है |
- सबसे महत्वपूर्ण बात हमे मैक्सिमम बार कुछ न कुछ रिवार्ड्स के तौर पर मिलते है |
- अगर आप नए यूजर हैं तो आपको हर बार रिवार्ड्स के रूप में कैशबैक ही मिलते हैं | और ये सारे पैसे सीधे amazon pay में ऐड हो जाते हैं |
- amazon pay में आपको ढेर सारी ऐसी चीजें मिलती हैं जो बाकि जगह शायद ही मिलती ही हैं |
- मूवी टिकट्स आसानी से बोक कर सकते हैं और ढेर सारा कैशबैक कमा सकते हैं |
- यहाँ बहुत सारे आप्शन मिलते हैं, जैसे की Set Up Reload , इस आप्शन को On करने पर जब आपके wallet में पैसे कम हो जाते हैं तो आटोमेटिक wallet में निर्धारित पैसे ऐड हो जाते हैं , इसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ता है |
- इलेक्ट्रिसिटी बिल, मोबाइल बिल, ब्रॉडबैंड , गैस बिल, लैंडलाइन बिल इत्यादि सभी चीजों का आसानी से Payment कर सकते है।
Conclusion (निष्कर्ष)
इस आर्टिकल के द्वारा हमने amazon pay se payment kaise kare, amazon pay ke kya kya fayde hai इत्यादि इन सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी हासिल करने के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com पर रेगुलर विजिट करें।
आशा है कि amazon pay se payment kaise kare के लिए यह आर्टिकल आपको सही चीज़ों की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।
FAQ
Q. क्या Amazon Pay बैलेंस की राशि को: बैंक में ट्रांसफ़र कर सकते हैं?
Amazon Pay बैलेंस की राशि को किसी बैंक अकाउंट या दूसरे Amazon Pay बैलेंस अकाउंट में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता है, ये सरे पैसे आपको यहीं इस्तेमाल करने होंगे |
Q. Amazon Pay बैलेंस क्या है?
Amazon Pay बैलेंस Amazon Pay (India) Private Limited की ओर से सक्रिय की गई एक डिज़िटल भुगतान सुविधा है जिसका इस्तेमाल करके आप Amazon और उसकी पार्टनर वेबसाइट और ऐप्स पर ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन के लिए कर सकते हैं |
Q. मैं अपना Amazon Pay बैलेंस राशि अकाउंट कैसे बंद करूं?
अगर आप अपना Amazon Pay बैलेंस राशि अकाउंट बंद करना चाहते हैं, तो कृपया amazon.in/contactus पर उनकी ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करें या उनके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें |
Q. Amazon Pay बैलेंस का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है?
Amazon Pay बैलेंस का इस्तेमाल Amazon Global Store के आइटम, Amazon.in के गिफ़्ट कार्ड और कीमती ज्वेलरी को छोड़कर, Amazon.in और पार्टनर वेबसाइट और ऐप्स पर उपलब्ध 3 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट खरीदने के लिए किया जा सकता है |
अवश्य पढ़े –भारत के टॉप 10 NIT कॉलेज : 2022
अवश्य पढ़े – वंडर सीमेंट डीलरशिप कैसे ले
अवश्य पढ़े – डालमिया सीमेंट डीलरशिप कैसे ले
अवश्य पढ़े – जेपी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले 2022
अवश्य पढ़े – अम्बुजा सीमेंट डीलरशिप कैसे ले
अवश्य पढ़े – एसीसी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले
sir apane bahot acche se yah blog me samajaya hai very nice blog aur very useful hai yah blog padhane ke badh bahot logoko bahot fayada hone wala hai.