एसीसी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले | ACC cement dealership kaise le

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के द्वारा ACC cement dealership kaise le के बारे में जानेंगे। अगर आप सीमेंट फ्रेंचाइजी या सीमेंट डीलरशिप से संबंधित बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो ACC सीमेंट फ्रेंचाइजी आपके लिए  एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप केसे प्राप्त कर सकते हैं, अपने बिजनेस को अच्छे से कैसे ग्रो कर सकते हैं, इसे लेने के लिए क्या क्या चीजों की आवश्यकता होती है, कितनी इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है, प्रॉफिट मार्जिन कितना है, इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। चीज़ों को पूरे अच्छे से समझने के लिए ACC cement dealership kaise le इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

acc cement dealership kaise le

Page Contents

ACC Cement | एसीसी सीमेंट

एसीसी लिमिटेड (पूर्व में एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी लिमिटेड) भारत में सीमेंट के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।

यह होलसीम समूह की एक सहायक कंपनी है। 1 सितंबर 2006 को एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी लिमिटेड का नाम बदलकर एसीसी लिमिटेड कर दिया गया। कंपनी की स्थापना 1 अगस्त 1936 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुई थी। कंपनी का प्रबंधन नियंत्रण 2004 में स्विस सीमेंट निर्माता होल्सिम ग्रुप द्वारा लिया गया था। एसीसी लाफार्ज होलसीम की सहायक कंपनी के रूप में संचालित थी। कंपनी के पास 17 आधुनिक सीमेंट कारखाने और 90 से अधिक रेडिमिक्स्ड कंक्रीट संयंत्र हैं।

एसीसी सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी क्या है ? | ACC Cement dealership ya franchise kya hai?

ACC सीमेंट डीलरशिप एसीसी का ही एक बिजनेस मॉडल है, जिसमे वो लोगों को अपने साथ जोड़कर अपने बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है एवं लोगो को भी बिजनेस करने का मौका दे रहा है। 

बहुत बड़ी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाना चाहती है, लेकिन वह सभी जगह खुद काम नही कर सकती है। इसलिए वह अपने नाम से Branch ओपन करवाती है और अपने प्रोडक्ट को बेचने या सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण देती है इसे Dealership कहते है। इसी तरह Acc cement भी अपनी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए, लोगों तक जल्दी सीमेंट पहुंचाने के लिए डीलरशिप या फ्रैंचाइज़ी देती है।

अगर आप सीमेंट बिजनेस में इंटरेस्टेड है, तो एसीसी सीमेंट फ्रेंचाइजी या डीलरशिप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी की बहुत पहुंच एवं प्रसिद्ध होने की वजह से बिजनेस काफी सुचारू रूप से चलेगी। इसमें बिजनेस करके आप अपने लिए एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं एवं अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

एसीसी सीमेंट फ्रेंचाइजी कितना लाभकारी हैं | Acc cement kitna useful hai

  • एसीसी सीमेंट एक अखिल भारतीय कंपनी है और पूरे देश में इसके 50,000+ डीलर और खुदरा नेटवर्क हैं।
  • एसीसी सीमेंट भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माण कंपनियों में से एक है।
  • पूरे देश में इसकी 17 सीमेंट निर्माण इकाइयाँ और 90+ तैयार मिक्स कंक्रीट प्लांट हैं।
  • यह अच्छा मुनाफा देता है।
  • आप बहुत कम निवेश में इनकी डीलरशिप शुरू कर सकते हैं।
  • उन्होंने एक लीडिंग संगठन के रूप में हमारी प्रतिष्ठा स्थापित की है जिसने हमारे इनोवेटिव अनुसंधान और उत्पाद विकास के साथ लगातार नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं।

सीमेंट डीलरशिप के लिए जरुरी निवेश | Cement dealership ke liye jaruri investment

यदि आप एसीसी सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहते हैं, तो आपको एसीसी सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए लगभग 8-10 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इस डीलरशिप को किस पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं। अगर आप बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं, तो आपको खर्च भी ज्यादा आयेगा। बड़े जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस, गोडाउन भी बड़ा होगा। परंतु अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप एक बड़े खर्च से बच सकते हैं। नही तो आप जमीन रेंट पर भी ले सकते हैं। बिजनेस सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन को खरीद लें। यह आपके बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।

  • DD के माध्यम से डीलरशिप सुरक्षा जमा :-  2 -3 लाख (अधिकतम आप 5 लाख जमा कर सकते हैं जिसमें कंपनी आपको प्रति वर्ष लगभग 4-5% ब्याज देगी)।
  • प्रारंभिक स्टॉक खरीद :- न्यूनतम 2 लाख
  • ऑफिस और गोडाउन खर्चे :- यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप साइज कितना रखना चाहते है।( 2 से 5 लाख लगभग  )
  • व्हीकल के खर्चे ( if required)
  • स्टॉफ सैलरी
  • बाकी सारे आउटिंग खर्चे।

डीलरशिप के लिए जरूरी जमीन | Land required for dealership

एसीसी सीमेंट फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आपको एक ऑफिस और गोडाउन और पार्किंग के लिए जगह की जरूरत होगी। यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप गोडाउन कितना बड़ा बनना चाहते है। क्योंकि आपका सारा सामान वही स्टोर होगा। ऑफिस जहा बैठकर आप अपना सारा कागजी कामकाज निपटा सकते हैं उसके लिए आपको लगभग 200 से 500 स्क्वायर फुट तक की जगह लगेगी। वही गोडाउन के लिए लगभग 500 से 1000 स्क्वायर फूट  जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुल मिलाकर 1500 से 1600 स्क्वेयरफुट तक की जगह में आपका सबकुछ तैयार हो जाएगा। सीमेंट बिजनेस में आपको सीमेंट का भी अच्छा खासा ध्यान रखना पड़ता है। अगर सीमेंट पुराना होगा तो वह जाम होने लगेगा। इसलिए आपको रिक्वायरमेंट के हिसाब से ध्यान रखते हुए स्टॉक करना है। अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप इस खर्च से बच सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास वर्तमान में जमीन नहीं है तो आप जमीन रेंट पर ले लें। इससे आप एक भारी खर्च से बच सकते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट बाकी चीज़ों पर लगा सकते है। जब आपका बिजनेस अच्छे से चलने लगेगा तो आप उस जमीन को खरीद लें। इसके बाद जमीन आपकी खुद की हो जाएगी। 

डीलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents required for dealership

एसीसी सीमेंट डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। जैसे : –

  • ID Proof :- Aadhaar Card, PAN Card, Voter Card
  • Address Proof :- Electricity Bill, Ration Card, Bank account with passbook
  • Photograph, Email Id, Mobile Number
  • GST Number, TIN No.
  • Rent agreement
  • NOC
  • Other Document

एसीसी सीमेंट डीलरशिप प्रॉफिट मार्जिन |ACC cement dealership profit margin  

आप बिक्री पर लगभग 3% से 6% के लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आपका लाभ मार्जिन आपके द्वारा की गई कुल बिक्री पर निर्भर करता है। यदि आप कंपनी की मासिक बिक्री को पूरा करने में सक्षम हैं, तो आप कंपनी बोनस योजनाओं के लिए पात्र होंगे। आप उनके इन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। ये योजनाएं आमतौर पर डीलरशिप शुरू करने के  6 -8 महीने बाद शुरू होती हैं।

यदि आप उनके बिक्री लक्ष्यों को पूरा करने में सफल हो जाते हैं तो आप 6% लाभ मार्जिन तक की उम्मीद कर सकते हैं। आपको प्रति माह न्यूनतम 5000 किलोग्राम बिक्री देनी होगी।

एसीसी सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें? | ACC cement dealership kaise le ?

एसीसी सीमेंट डीलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु, आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है : –

  • इस लिंक पर क्लिक कर उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें: https://www.acclimited.com/
acc cement dealership kaise le
  • सारे जरूरी डीटेल्स को सही सही भर दें।
acc cement dealership kaise le
  • फॉर्म को पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • 2-3 दिनों के भीतर, आपको ग्राहक कार्यकारी का कॉल आता है।

एसीसी सीमेंट डीलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में एसीसी सीमेंट डीलरशिप के लिए खाली जगह है।

या, अगर आपको 2 दिनों के भीतर एसीसी सीमेंट क्षेत्र के बिक्री अधिकारी से कोई कॉल नहीं आती है तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें:

ACC Cement official website:-                            

https://www.acclimited.com/

ACC Cement Dealership Contact Number:

Corporate Office

Cement House

121, Maharshi Karve Road Mumbai – 400 020, India

Corporate Office: +91-22-41593 321 / 66654321

Corporate Communications: +91-22-41593253 / 66654253

Marketing: +91-22-41593230 / 66654230

Conclusion ( निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने ACC cement dealership kaise le, फ्रेंचाइजी केसे लें, इसके लिए क्या क्या चीजों की जरूरत पड़ती है, कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है। इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से  समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com/ पर विजिट करें।

आशा है कि ‘एसीसी सीमेंट डीलरशिप’ के लिए यह आर्टिकल आपको बिजनेस की शुरुवात करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

FAQ

Q. एसीसी सीमेंट डीलरशिप बिजनेस लेना एक अच्छा विचार है या नहीं?

उत्तर- यह निर्भर करता है आपके क्षेत्र ,आपके एरिया पर। अगर आप अपनी दुकान ऐसी जगह खोल रहे हैं जहां सीमेंट की डिमांड बहुत ज्यादा है तो आप बिजनेस को अच्छे ढंग से चलाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और कमाई भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए सीमेंट की दुकान खोलने से पहले अपने क्षेत्र में सर्वे कर लें।

Q. एसीसी सीमेंट डीलरशिप के कुल खर्चे लगभग कितने होंगे?

उत्तर- डीलरशिप लेने के लिए आपको लगभग 8 से 10 लाख तक का खर्चा आएगा। यह खर्चा आपके जमीन ,साइज इत्यादि के अनुसार बढ़ भी सकता  है।

Q. एसीसी सीमेंट डीलरशिप के लिए कोई  सिक्योरिटी डिपॉजिट है या नहीं?

उत्तर- आपको 2-3 लाख जमा करने होंगे जो कि रिफंडेबल है।

Q. एसीसी सीमेंट डीलरशिप लेना लाभदायक है या नहीं?

उत्तर – जी हां, यह कंपनी प्रति बोरी पर कुछ  मुनाफा देती है। वैसे इस बिजनेस में मार्जिन समय-समय पर बदलता रहता है। और अगर आप सीमेंट डीलरशिप बिजनेस से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो हर सीमेंट कंपनी का कोई न कोई टारगेट होता है और कोई न कोई स्कीम। इसलिए, यदि आप अपना बिक्री लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो आप योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

ACC सीमेंट का फुल फॉर्म क्या है ?

उत्तर – Associated Cement Companies

और भी पढ़े –

Ultratech cement dealership kaise le | अल्ट्राटेक सीमेंट डीलरशिप कैसे ले

Asian paint franchise kaise le | एशियन पेंट फ्रैंचाइज़ी कैसे ले

2 thoughts on “एसीसी सीमेंट डीलरशिप कैसे ले | ACC cement dealership kaise le”

Leave a Reply