Ambuja cement dealership kaise le ? | अम्बुजा सीमेंट डीलरशिप कैसे ले

This content has been archived. It may no longer be relevant

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के द्वारा Ambuja Cement Dealership के बारे में चर्चा करेंगे। अगर आप सीमेंट फ्रेंचाइजी या सीमेंट डीलरशिप से संबंधित बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो Ambuja सीमेंट डीलरशीप आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप केसे प्राप्त कर सकते हैं, अपने बिजनेस को अच्छे से कैसे ग्रो कर सकते हैं, इसे लेने के लिए क्या क्या चीजों की आवश्यकता होती है, कितनी इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है, प्रॉफिट मार्जिन कितना है, इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। चीज़ों को पूरे अच्छे से समझने के लिए Ambuja Cement Dealership kaise le इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

ambuja cement dealership kaise le

Page Contents

Ambuja Cement | अंबुजा  सीमेंट

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड, जिसे पहले गुजरात अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, एक प्रमुख भारतीय सीमेंट उत्पादक कंपनी है। समूह घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों के लिए सीमेंट और क्लिंकर का विपणन करता है। कंपनी ने 2006 से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता होल्सिम के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

अंबुजा सीमेंट भारत की शीर्ष सीमेंट निर्माण और आपूर्तिकर्ता कंपनी है। 

अंबुजा सीमेंट प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों तरह के संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग में उद्योग की लीडिंग कंपनी है।

भारत में एक स्थापित ब्रांड, अंबुजा सीमेंट अपनी उच्च शक्ति, उच्च प्रदर्शन साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (ओपीसी) और पॉज़ोलाना पोर्टलैंड सीमेंट (पीपीसी) के लिए जाना जाता है।

फिलहाल कंपनी की निर्माण क्षमता 29.65 मिलियन टन है। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड भारत की लीडिंग सीमेंट कंपनी है। उनके पास 5 एकीकृत सीमेंट निर्माण संयंत्र और 8 सीमेंट पीसने वाली इकाइयाँ हैं। अंबुजा सीमेंट के भारत के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में मजबूत स्टेबिलिटी है। आज कंपनी के पास 26000  से अधिक डीलर और रिटेल आउटलेट है और कंपनी इंडिया के साथ साथ पड़ोसी देशो के अन्दर भी बिज़नेस करती है। कंपनी धीरे-धीरे अपना नेटवर्क बढ़ा रही है और अपने प्रोडक्ट को देश के सभी कोने तक पहुंचने के लिए डीलरशिप दे रही है। आप भी आसानी से डीलरशिप लेकर अपने लिए एक अच्छा बिजनेस तैयार कर सकते हैं।

अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी क्या है ?  |  Ambuja Cement dealership ya Dealership kya hai?

अंबुजा सीमेंट डीलरशिप अंबुजा  का ही एक बिजनेस मॉडल है, जिसमे वो लोगों को अपने साथ जोड़कर अपने बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है एवं लोगो को भी बिजनेस करने का मौका दे रहा है। 

बहुत बड़ी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाना चाहती है, लेकिन वह सभी जगह खुद काम नही कर सकती है। इसलिए वह अपने नाम से Branch  ओपन करवाती है और अपने प्रोडक्ट को बेचने या सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण देती है इसे Dealership कहते है। इसी तरह Ambuja Cement भी  अपनी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए, लोगों तक जल्दी सीमेंट पहुंचाने के लिए डीलरशिप या फ्रैंचाइज़ी देती है।

अगर आप सीमेंट बिजनेस में इंटरेस्टेड है ,तो अंबुजा  सीमेंट फ्रेंचाइजी या डीलरशिप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी की बहुत पहुंच एवं प्रसिद्ध होने की वजह से बिजनेस काफी सुचारू रूप से चलेगी। इसमें बिजनेस करके आप अपने लिए एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं एवं अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आप अंबुजा सीमेंट डीलरशिप शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

अंबुजा  सीमेंट फ्रेंचाइजी कितना लाभकारी हैं | Ambuja Cement kitna useful hai

  • अंबुजा सीमेंट भारत की नंबर 1 सीमेंट कंपनी है जिसके पास लगभग सभी निर्माण संबंधी उत्पाद हैं।
  • अंबुजा सीमेंट कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
  • अंबुजा सीमेंट भारत में 53-ग्रेड सीमेंट पेश करने और आईएसओ 14064 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली सीमेंट कंपनी है।
  •  अग्रणी सीमेंट कंपनी जिसकी डीलरशिप प्रतिष्ठा अच्छी है।
  • उनके पास 5 एकीकृत सीमेंट निर्माण संयंत्र और 8 सीमेंट पीसने वाली इकाइयाँ हैं।
ambuja cement dealership kaise le
  • कमाई का बड़ा अवसर और उत्पाद की सर्वोत्तम कीमत।
  • यह अच्छा मुनाफा देता है।
  • आप बहुत कम निवेश में इनकी डीलरशिप शुरू कर सकते हैं।
  • चूंकि वे उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला (wide range of products) पेश करते हैं, इसलिए आपका ग्राहक कभी निराश नहीं होगा।

सीमेंट डीलरशिप के लिए जरुरी निवेश  |  Cement dealership ke liye jaruri investment

यदि आप अंबुजा सीमेंट डीलरशिप या फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहते हैं तो आपको अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए लगभग 8-10 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इस डीलरशिप को किस पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं। अगर आप बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको खर्च भी ज्यादा आयेगा। बड़े जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस, गोडाउन भी बड़ा होगा। परंतु अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप एक बड़े खर्च से बच सकते हैं। नही तो आप जमीन रेंट पर भी ले सकते हैं। बिजनेस सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन को खरीद लें। यह आपके बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।

  • Land cost ( जमीन के लिए खर्चा) :-  यदि जमीन आपकी खुद की है तो आप इस बड़े खर्चे से बच सकते हैं। अन्यथा आप जमीन रेंट पर ले लें। बिजनेस के सुचारू रूप से चलने के बाद आप जमीन खरीद लें। यह आपको आपके एरिया के जमीन के रेट और साइज के हिसाब से आपको खर्चा पड़ेगा।
  • Security fees  :-  2 -3 लाख (अधिकतम आप 5 लाख जमा कर सकते हैं जिसमें कंपनी आपको प्रति वर्ष लगभग 4-5% ब्याज देगी)।
  • प्रारंभिक स्टॉक खरीद ( Initial Stock) :- Minimum 2 lakhs
  • ऑफिस और गोडाउन खर्चे :- यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप साइज कितना रखना चाहते है।( 2 से 5 लाख लगभग  )
  • व्हीकल, फर्नीचर, वायरिंग, इत्यादि के खर्चे 
  • स्टॉफ सैलरी ( Staff salary)
  • बाकी सारे आउटिंग खर्चे (Other Charges)।

अंबुजा सीमेंट डीलरशिप के लिए जरूरी जमीन |  Land required for Ambuja Cement dealership

अंबुजा  सीमेंट फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आपको एक ऑफिस और गोडाउन और पार्किंग के लिए जगह की जरूरत होगी। यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप गोडाउन कितना बड़ा बनना चाहते है। क्योंकि आपका सारा सीमेंट वही स्टोर होगा। ऑफिस जहा बैठकर आप अपना सारा कागजी कामकाज निपटा सकते हैं उसके लिए आपको लगभग 200 से 500 स्क्वायर फुट तक की जगह लगेगी। वही गोडाउन के लिए लगभग 500 से 1000 स्क्वायर फूट  जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुल मिलाकर 1500 से 1600 स्क्वेयरफुट तक की जगह में आपका सबकुछ तैयार हो जाएगा।  सीमेंट बिजनेस में आपको सीमेंट का भी अच्छा खासा ध्यान रखना पड़ता है । अगर सीमेंट पुराना होगा तो वह जाम होने लगेगा। इसलिए आपको रिक्वायरमेंट के हिसाब से ध्यान रखते हुए स्टॉक करना है। अगर जमीन आपकी खुद की है तो आप इस खर्च से बच सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास वर्तमान में जमीन नहीं है तो आप जमीन रेंट पर ले लें। इससे आप एक भारी खर्च से बच सकते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट बाकी चीज़ों पर लगा सकते है। जब आपका बिजनेस अच्छे से चलने लगेगा तो आप उस जमीन को खरीद लें। इसके बाद जमीन आपकी खुद की हो जाएगी। 

Documents required for dealership |  डीलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज 

अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। जैसे : –

  • ID Proof :- Aadhaar Card , PAN Card, Voter Card
  • Address Proof :- Electricity Bill, Ration Card, Bank Account  with passbook
  • Photograph, Email Id, Mobile Number
  • GST Number , TIN No.
  • Rent agreement
  • NOC
  • Other Document

Ambuja Cement dealership profit margin |  अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप प्रॉफिट मार्जिन 

अंबुजा सीमेंट डीलरशिप से आप 3% से 7% के प्रॉफिट मार्जिन की उम्मीद कर सकते हैं।

किसी भी सीमेंट डीलरशिप में लाभ मार्जिन आपके द्वारा की गई बिक्री की संख्या के सीधे आनुपातिक है। यदि आप कंपनी की मासिक बिक्री को पूरा करने में सक्षम हैं यानी आप अधिक बिक्री करते हैं तो आप कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अधिक ऑफ़र और बोनस प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

How to Apply for the Ambuja Cement Dealership ? | अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें?

यदि आप अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है : –

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद for distributorship ऑप्शन पर क्लिक करें।

                      www.ambujacement.com/contact-us

ambuja cement dealership kaise le
  • For distributorship ऑप्शन क्लिक करें एक फॉर्म भरने को कहा जाएगा, उस फॉर्म को सही सही भर दें।
ambuja cement dealership kaise le
  • या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट www.ambujacement.com/ पर जाकर वहा मौजूद contact us के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। इसके लिए पहले वहा दाएं कोने में मौजूद 3 लाइन को क्लिक करना है।
ambuja cement dealership
  • उस पर क्लिक करने के बड़ाप contac us ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
ambuja cement dealership
  • इसके बाद फिर आप for distributorship ऑप्शन पर क्लिक करें।
ambuja cement dealership kaise le
  • उसपर क्लिक करने के  बाद आप फॉर्म में मांगे गए डीटेल्स को भर दें।
ambuja cement dealership kaise le
  • इसके बाद आपको कुछ दिनों के अंदर कॉल आता है और डीलरशिप की कन्फर्मेशन के बारे में बात की जाती है। साथ ही आपको थोड़े बहुत और जानकारी पूछी जाती है।

👉अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के लिए खाली जगह है।

👉या, अगर आपको कुछ दिनों के भीतर अंबुजा  सीमेंट क्षेत्र के बिक्री अधिकारी से कोई कॉल नहीं आती है तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं:

Toll free no :-  1800-22-3010

Ambuja Cement official website :-    

https://www.ambujacement.com/

Ambuja Cement Dealership Contact Number  | अंबुजा सीमेंट डीलरशिप कॉन्टैक्ट नंबर :-

 यदि आप अंबुजा सीमेंट से और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप उनके टोल फ्री नंबर(ऊपर दिया हुआ है) पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

👉 नीचे इनका एड्रेस भी दिया गया है:-

👉👉Regional offices

  • Ahmedabad (West & South)

Ambuja House

            Parimal Cross Roads

            Ellis Bridge

            Ahmedabad – 380006

            +91-79-26400785 / +91-79-26400752 /             +91-79-26564951

  •  Gurgaon (North)

             Ambuja Cements Limited

             228 Udyog Vihar Phase I

             Gurgaon – 122016

             +91-124-4531100

  • Kolkata (East)

            Indicon Viva

            6th floor, 53A

            Leela Roy Sarani

            Kolkata – 700019

            +91-33-44033900

             🌐    www.ambujacement.com

             📞  1800-22-3010

👉Ambuja cement dealership location

  • North :- Delhi, Jammu and Kashmir, Uttar Pradesh, Haryana, Himachal Pradesh,  Punjab, and Uttaranchal
  • South :- Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Andhra Pradesh
  • East :- Assam, Meghalaya, Mizoram, Tripura, Arunachal Pradesh, Manipur, Nagaland, West Bengal, Sikkim, Odisha
  • West :- Gujarat, Rajasthan, Maharashtra, Goa
  • Central :- Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Bihar, Jharkhand
  • Union Territories :- Pondicherry, Chandigarh, Lakshadweep, Daman and Diu

Conclusion ( निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने Ambuja Cement Dealership kaise le, फ्रेंचाइजी केसे लें, इसके लिए क्या क्या चीजों की जरूरत पड़ती है, कितना इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। इसे अच्छे से  समझने के लिए पूरे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com पर विजिट करें।

आशा है कि ‘अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप’ के लिए यह आर्टिकल आपको बिजनेस की शुरुवात करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

FAQ

Q. अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप बिजनेस लेना एक अच्छा विचार है या नहीं?

उत्तर- निर्भर करता है आपके क्षेत्र ,आपके एरिया पर। अगर आप अपनी दुकान ऐसी जगह खोल रहे हैं जहां सीमेंट की डिमांड बहुत ज्यादा है तो आप बिजनेस को अच्छे ढंग से चलाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और कमाई भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए सीमेंट की दुकान खोलने से पहले अपने क्षेत्र में सर्वे कर लें।

Q. अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के कुल खर्चे लगभग कितने होंगे?

उत्तर- डीलरशिप लेने के लिए आपको लगभग 8 से 10 लाख तक का खर्चा आएगा। यह खर्चा आपके जमीन ,साइज इत्यादि के अनुसार बढ़ भी सकता  है।

Q. अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप के लिए कोई  सिक्योरिटी डिपॉजिट है या नहीं?

उत्तर- आपको 2-3 लाख जमा करने होंगे जो कि रिफंडेबल है।

Q. अंबुजा  सीमेंट डीलरशिप लेना लाभदायक है या नहीं?

उत्तर- जी हां, यह कंपनी प्रति बोरी पर कुछ  मुनाफा देती है। वैसे इस बिजनेस में मार्जिन समय-समय पर बदलता रहता है। और अगर आप सीमेंट डीलरशिप बिजनेस से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो हर सीमेंट कंपनी का कोई न कोई टारगेट होता है और कोई न कोई स्कीम। इसलिए, यदि आप अपना बिक्री लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो आप योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Q. अंबुजा सीमेंट डीलरशिप शुरू करने के लिए कितनी जगह चाहिए?

उत्तर- आपको कम से कम 1000 से 1500 वर्ग फुट की की जगह चाहिए। इससे आपका ऑफिस एवं गोडाउन दोनो बन जाएगा।

Q.अंबुजा सीमेंट से कैसे संपर्क करें?

उत्तर- अंबुजा सीमेंट से संपर्क करने के लिए आप उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं ,या फिर आप उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। दोनो ही ऊपर दिए हुए हैं।

और भी पढ़े-

Leave a Reply