Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022-23

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022-23 | Sarkari Yojana | Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana Apply | मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 | Mukhyamantri Protsahan Yojana Form 2021-22 | मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना क्या हैं | झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया | Jharkhand Rojgaar Online apply 2022 | Sarkari Rojgaar |

देश में बेरोजगारी दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रही हैं, इनमे से कुछ नागरिक ऐसे हैं जो शिक्षित तो हैं लेकिन वे बेरोजगार हैं और ऐसे नागरिको को रोज कहीं न कहीं आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान निकलने के लिए झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत झारखण्ड सरकार द्वारा लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

हेलो दोस्तों, आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना क्या है? इसके लाभ, विशेषताएं, पात्रता, उद्देश्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि जानकारी देंगे। दोस्तों यदि आपको वाकई में इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना हैं तो इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढना होगा।

Page Contents

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना क्या हैं | Mukhya Mantri Protsahan Yojana kya hai

झारखण्ड सरकार, राज्य में बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित एवं वचनबद्ध हैं। इस समस्या को मध्य नज़र रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओ, जो किसी भी कौशल प्रशिक्षण या व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत् अल्पकालीन प्रशिक्षण, आई0टी0आई0, पॉलिटेक्निक एवं अन्य सरकारी व्यवसाहिक पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण हैं या राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 से नई योजना “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत सहायता राशी उपलब्ध करने की निर्णय लिया गया हैं।

और भी जाने :- Pradhan Mantri Ujjwala Yojana in hindi | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2022

एसबीआई से एजुकेशन लोन कैसे ले ! | SBI se education loan kaise le : 2022

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य :-

राज्य के शहरी एवं ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार युवाओ जो किसी भी कौशल प्रशिक्षण या व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत अल्पकालीन प्रशिक्षण जैसे :- आई0टी0आई0, पॉलिटेक्निक एवं अन्य सरकारी व्यवसाहिक पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण एवं राज्य के किसी भी नियोजलय में निबंधित हैं, उन्हें रोजगार से जुड़ने एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार द्वारा सहायता राशि उपलब्ध करना हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के माध्यम से वे सभी नागरिक जो शिक्षित हैं फिर भी बेरोजगार हैं और उन्हें किन्ही कारणों से रोजगार नहीं मिल पा रहा है उन्हें सरकार द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने रोजाना के जीवन स्तर में सुधार ला सके। यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें कोई रोजगार की प्राप्ति नहीं हो जाती हैं। Jharkhand Mukhya Mantri Protsahan Yojana 2022 का लाभ झारखंड का प्रत्येक पात्र बेरोजगार नागरिक उठा सकता है। आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा जिसे आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते है।

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 आवेदन

इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से आरंभ हो गया हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप online और offline दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें एक एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होंगी। आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में सभी सही जानकारी दर्ज करनी होगी। यदि आवेदक ने कोई भी गलत जानकारी दर्ज की और इसकी जानकारी सत्यापन के दौरान पाई जाती है तो आवेदक के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा करना होता हैं। इन सभी दस्तावेजों की सूची हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से देंगे।

Key Highlights Of Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022

योजना का नाम                –झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना
सरकार                          – झारखंड सरकार
लाभार्थी                          –झारखंड के नागरिक
उद्देश्य                            –बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट       –यहां क्लिक करें
वर्ष                                 –2022
आवेदन का प्रकार             –ऑनलाइन/ऑफलाइन
रकम                              –₹5000

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹5000 की होगी जो कि साल में एक बार प्रदान की जाएगी।
  • Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 का लाभ केवल वह तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं। जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।
  • यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता।
  • इस योजना का लाभ झारखंड का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
  • यह प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन 1 अप्रैल 2021 से आरंभ होने जा रहे हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
  • वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होगी।
  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में सभी सही जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • यदि आवेदक द्वारा कोई भी गलत जानकारी दर्ज की गई है और इसकी जानकारी सत्यापन के दौरान पाई जाती है तो आवेदक खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 की पात्रता

  • आवेदक का झारखंड में स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • आवेदक किसी नौकरी के पद पर नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का वोटर लिस्ट या राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • किसी रोजगार या स्वरोजगार से ना जुड़ा होने का शपथ पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नियोजनालय का रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर 3 साल पुराना है तो नवीकरण आवश्यक है)
  • स्पेशल कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • सरकारी संस्थान का तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको न्यू जॉब सीकर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

और भी पढ़े :-

गूगल हम कहां पर है | Google hum kahan par hai !

PUBG ka pro player kaun hai | प्ब्जी का प्रो प्लेयर कौन है

Instagram me followers kaise badhaye | इंस्टाग्राम में फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं

Faqs :-

Q. झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’ क्या है?

उत्तर- इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है. इस योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Q. इस योजना के अंतर्गत कितनी रुपये मिलेंगे?

उत्तर- इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा 5000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Q. बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है?

उत्तर- इस योजना के अंतर्गत ”गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 में अध्ययनरत् ऐसी बालिकाएँ जिनके माता-पिता दोनों अथवा एक का निधन हो गया हो” को लाभान्वित किया जाता है। कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत् बालिकाओं को 1100 रु. प्रतिवर्ष एवं कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत् को 1500 रु।

Q. झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन किस आधिकारिक वेबसाइट पर करें ?

उत्तर- आप झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन rojgar.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर कर सकते है। 

Q. राज्य के कौन से छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है ?

उत्तर- वह सभी छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है जिनके द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया हो।

Conclusion( निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको Jharkhand mukhyamantri protsahan yojana, इसके लिए कौन-कौन से चीजों की जरूरत पड़ती है, क्या प्रोसेस है इत्यादि सभी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दी है। हमे आशा हैं आप इसे अच्छे से समझ गए होंगे। इस तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hindijaankaari.com पर विजिट करें।

आशा है कि Jharkhand mukhyamantri protsahan yojana’ के लिए यह आर्टिकल आपको प्रगति के मार्ग पर चलने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त सुझाव है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक उल्लेख करें। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

धन्यबाद !

Leave a Comment