संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
इस साल UPSC के Exam में लड़कियों का अच्छा दबदबा रहा है। Top 10 में से कुल 4 लड़किया रही है और उनमें से Top 3 तक सिर्फ़ लड़किया शामिल हैं।
Shuruti Sharma
AIR 1- Shruti Sharma, 26 साल की है। बिजनौर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक किया है। यह उनका दूसरा Attempt था।
Ankita agrawal
AIR 2- अंकिता अग्रवाल कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। अंकिता दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक हैं। उन्होंने अपने तीसरे Attempt में यह स्थान हासिल किया है।
Gamini singla
AIR 3- जामिनी सिंगला पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली हैं। उनके पास पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री है। यह उनका दूसरा attempt था।
Aishwarya verma
AIR 4- ऐश्वर्या वर्मा, उज्जैन, मध्य प्रदेश की रहने वाले हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी की यह सफलता हासिल की हैं।
Utkarsh dwivedi
AIR 5- उत्कर्ष द्विवेदी, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक) किया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की हैं।
Yaksh chaudhary
AIR 6- यक्ष चौधरी, एक किसान का बेटा, जो उत्तर प्रदेश के नाया गांव का रहने वाले है। 2017 में उन्होने IIT गुवाहाटी से बी.टेक पूरा किया था। यह उनका तीसरा Attempt था।
Samyak s jain
AIR 7- सम्यक एस जैन, दिल्ली का रहने वाले है। टॉपर्स में सम्यक की कहानी सबसे प्रेरणादायक है। वह 18 साल की उम्र से दृष्टिबाधित है, उनका परीक्षा उनकी माँ ने लिखी थी। यह उनका दूसरा Attempt था।
Ishita rathi
AIR 8- इशिता राठी, दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होने लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। यह उनका तीसरा Attempt था।
Preetam Kumar
AIR 9- प्रीतम कुमार जाखड़, मूल रूप से राजस्थान के कोटरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT रोपड़, पंजाब से डिग्री ली हैं। उन्होने तीसरे प्रयास में UPSC clear कर लिया।
Harkirat singh
AIR 10- हरकीरत सिंह रंधावा, दिल्ली के रहने वाले हैं। हरकीरत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने खुद इंटरनेट Google और YouTube के माध्यम से अध्ययन किया हैं।